एग्जिट पोल्स के महापोल में भाजपा को मिल सकती है दोबारा सत्ता

may-be-bjp-form-a-government-exitpolls-2019

सत्ता किसके पक्ष में जाएगी इसकी पूर्णता जानकारी तो 23 मई के दिन सामने आएगी लेकिन जनता के मन में क्या है इसका पता तो एग्जिट पोल के जरिए लगाया जा सकता हैं।

नई दिल्ली। लोकतंत्र का महापर्व सम्पन्न हो गया और इसी के साथ ही चुनीवी आचार संहिता भी समाप्त हो गई। सात चरण में संपन्न हुए मतदान में 542 सीटों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई। जिसके बाद अब अलग-अलग एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। हालांकि सत्ता किसके पक्ष में जाएगी इसकी पूर्णता जानकारी तो 23 मई के दिन सामने आएगी लेकिन जनता के मन में क्या है इसका पता तो एग्जिट पोल के जरिए लगाया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने दम पर स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएंगे मोदी: प्रभासाक्षी सर्वे

सत्ता के दरवाजे तक जाने वाला रास्ता तो जनता तय करती है, लेकिन प्रभासाक्षी ने अपने सर्वे में पाया कि 2019 में मोदी सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। हमारे आंकड़ों के मुताबिक भाजपा+ (राजग) को 290 से 320 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रहीं हैं। वहीं कांग्रेस+ (सप्रंग) को 75 से 100 सीटें जबकि अन्य को 100 से 122 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा ने 435 सीटों पर चुनाव लड़ा और बाकी की सीटें अपने सहयोगी पार्टियों को दे दी। 

न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्य पर एक नजर

न्यूज 24 द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक राजग (भाजपा+) को 350 सीटें, संप्रग (कांग्रेस+) को 95 एवं अन्य को 97 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि चाणक्य के अनुसार भाजपा को 300 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस के हाथों में महज 55 सीटें...

एबीपी न्यूज नीलसन का आंकड़ा

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को 542 में से 277 सीटें मिलती दिख रही हैं और अन्य के खाते में 135 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को 130 सीटों पर मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल अटकलबाजी है, उन पर भरोसा न करें: ममता बनर्जी

आज तक- My Axis एग्जिट पोल

आज तक माई एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक 542 सीटों में से भाजपा+ को 339-365, कांग्रेस+ को 77-108 और अन्य को 69-95 सीटें मिलने की संभावनाएं जताई गई। 

टाइम्स नाउ VMR का एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ VMR के एग्जिट पोल में सीधेतौर पर राजग को बहुमत मिलते हुए दिख रही है। आंकड़ों में राजग को 306, यूपीए को 132 और अन्य को 104 सीटें मिलने की संभावनाएं जताई गई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली और पंजाब में AAP का सूपड़ा साफ, नहीं मिल रही एक भी सीट

रिपब्लिक सीवोटर एग्जिट पोल

रिपब्लिक के साथ 'सी वोटर' द्वारा कराए गए एग्जिट पोल की माने तों यूपीए को 287 सीटें, यूपीए को 128 सीटें और अन्य को 127 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं वोट शेयर की बात की जाएं तो एनडीए को 42% और यूपीए को 24 % वोट मिले।   

सीएनएन IPSOS एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को 336 सीटें मिल सकती हैं वहीं यूपीए महज 82 सीटों पर ही सिमट सकता है। जबकि अन्य को 124 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़