अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे सकती हैं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी

may-be-sushma-swarajs-daughter-bansuri-contest-the-new-delhi-seat

दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नई दिल्ली विधानसभा सीट से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रही है।

नयी दिल्ली। दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नई दिल्ली विधानसभा सीट से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रही है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी बांसुरी अपने पिता स्वराज कौशल की ही तरह आपराधिक मामलों की वकील हैं।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को चुनौती दे सकते हैं कपिल मिश्रा, नई दिल्ली से चुनाव लड़ने की संभावना

कहा जा रहा है कि मां सुषमा स्वराज की राजनीति में खलती कमी को पूरा करने के लिए बांसुरी को उतारा जा रहा है। पार्टी की सोच है कि बांसुरी को सुषमा स्वराज के प्रति सहानुभूति रखने वाले मतदाताओं का वोट भी मिल सकता है। इसलिए उन्हें अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारने का विचार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नहीं काटेगी किसी भी विधायक का टिकट, इन नए चेहरों पर खेलेगी दांव

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक तमाम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और 17 जनवरी को भाजपा नामों का ऐलान कर देगी। जिसके बाद से यह संशय समाप्त हो जाएगा कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी किसे टिकट देती है क्योंकि पहले इस सीट से आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा का नाम सामने आ रहा था।

इसे भी देखें: दिल्ली में फिर लगेगी झाड़ू, सीटों के मामले में दुखी होंगे केजरीवाल

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़