बड़ी खबर, कांग्रेस IT सेल का सदस्य यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

member of Congress IT cell arrested for sexual harassment
[email protected] । Jul 31 2018 12:00PM

कांग्रेस की आईटी सेल के एक सदस्य को उसकी एक पूर्व सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस की आईटी सेल के एक सदस्य को उसकी एक पूर्व सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि चिराग पटनायक पर इस महीने की शुरूआत में कांग्रेस की आईटी सेल की एक पूर्व सदस्य का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि पटनायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा कि पीड़िता ने इस मामले को पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी से भी बताया था, लेकिन उन्‍होंने कोई सख्‍त कदम नहीं उठाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया और मामला दर्ज कराया। अभी तक इस मामले में राहुल गांधी के टिप्‍पणी का सभी को इंतजार है।

मामला सामने आने पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस से अपील की कि वे इस मामले में छानबीन करे और कार्रवाई करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़