दिल्ली में रात भर हुई बारिश के चलते पारा लुढ़का

[email protected] । May 22 2017 12:59PM

दिल्ली में रातभर हुई बारिश से आज पारा लुढ़क गया और सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

दिल्ली में रातभर हुई बारिश से आज पारा लुढ़क गया और सुबह मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटों में 17.2 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम वेधशाला में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने राजधानी के कई हिस्सों में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान में दिनभर बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।’’ रविवार को धूलभरी आंधी और तूफान के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रविवार का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़