राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने जताया आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

cloudy
ani

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने गरज के साथ छीटें पड़ने और बिजली चमकने की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि सफदरजंग वेधशाला के मौसम संबंधी आंकड़ों को दिल्ली के लिए मानक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: ओम बिरला ने किया ई-विधान प्रणाली का किया उद्घाटन, योगी बोले- अब सदन में मोटा बैग लाने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने बताया सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 58 प्रतिशत दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता एजेंसी सफर के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 था।

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, बाजार में गिरोहबंदी की चुनौती से निपटना होगा

वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़