मिजोरम से विस्थापित ब्रू आदिवासी त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसेंगे, समझौते पर हस्ताक्षर

migrants-displaced-from-mizoram-will-settle-permanently-in-tripura-agreement-signed
[email protected] । Jan 16 2020 6:33PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आज यहां नॉर्थ ब्लॉक में ब्रू समुदाय, केंद्र सरकार और मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। शाह ने कहा कि समझौते के तहत 30 हजार से अधिक ब्रू आदिवासी स्थायी रूप से त्रिपुरा में रहेंगे।

नयी दिल्ली। मिजोरम से विस्थापित हुए 30 हजार से अधिक ब्रू आदिवासी त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसेंगे। इस संबंध में गुरुवार को एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हुए। ये विस्थापित ब्रू आदिवासी 1997 से त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में शरणार्थियों के रूप में रह रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आज यहां नॉर्थ ब्लॉक में ब्रू समुदाय, केंद्र सरकार और मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। शाह ने कहा कि समझौते के तहत 30 हजार से अधिक ब्रू आदिवासी स्थायी रूप से त्रिपुरा में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने जनगणना और NPR की रूपरेखा पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई

ब्रू और मिजो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के बाद 1997 में मिजोरम से भागे ब्रू आदिवासी त्रिपुरा में विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं। आदिवासी समुदाय के इन लोगों को मिजोरम वापस भेजने के लिए जुलाई 2018 में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, लेकिन यह क्रियान्वित नहीं हो सका क्योंकि अधिकतर विस्थापित लोगों ने मिजोरम वापस जाने से इनकार कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़