प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था करने वाले सोनू सूद की मंत्री जयंत पाटिल ने की सराहना

जयंत पाटिल

सोनू सूद घर जाने के इच्छुक प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। वह कई प्रवासियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। पर्दे पर खलनायक बनने वाला वास्तविकता में एक प्रेरणादायक नायक है! भगवान उनपर (सोनू सूद) कृपा बनाए रखे।

मुंबई।  महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को घर लौटने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों की व्यवस्था करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की प्रशंसा की। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि सूद ने अपनी कुछ फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है लेकिन वास्तविक जीवन में वह प्रेरणादायक नायक हैं। राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘सोनू सूद घर जाने के इच्छुक प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। वह कई प्रवासियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। पर्दे पर खलनायक बनने वाला वास्तविकता में एक प्रेरणादायक नायक है! भगवान उनपर (सोनू सूद) कृपा बनाए रखे।’’ उन्होंने सूद की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह बसों के पास खड़े हैं। प्रवासियों को वापस ले जाने के लिए इन बसों की व्यवस्था सूद ने की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़