गृह राज्य मंत्री का राहुल पर निशाना, कहा- न तो उन्हें लोकतंत्र की समझ और न अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक की

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राजनीति में ‘‘अप्रासंगिक’’ हैं। पच्चीस जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल पर आयोजित एक प्रदर्शनी में रेड्डी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को न तो लोकतंत्र की समझ है और न ही राज्य, केंद्र या अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक की। वह राजनीति में अप्रासंगिक हैं।’’
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का लोकतंत्र पर बात करना क्षोभपूर्ण: निर्मला सीतारमण
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के आवास पर आयोजित प्रदर्शनी में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, पार्टी उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता तथा अन्य लोग शामिल हुए। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि देश में एक व्यक्ति के पद को बचाने के लिए आपातकाल लगाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी को कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में पढ़ना चाहिए।