मुजफ्फरनगर: जिले में नाबालिग दलित लड़की का यौन शोषण, 50 साल की महिला के साथ रेप

Minor Dalit girl

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग दलित लड़की का उसके शिक्षक ने यौन शोषण किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग दलित लड़की का उसके शिक्षक ने यौन शोषण किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पुरकाजी कस्बे में एक कम्प्युटर सेंटर में शिक्षक ने 16 वर्षीय लड़की का सोमवार को यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक पर भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति/जनजाति और ‘यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के 25,404 नए मामले, 339 और लोगों की मौत

 इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर लौटते वक्त 50 वर्षीय महिला से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता द्वारा दर्ज करायी शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे धमकी भी दी। पुलिस बताया कि आरोपी जब अपराध को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़