विक्रम लैंडर की तलाश में चेन्नई के इंजीनियर ने की NASA की मदद, स्टालिन ने सराहा

mk-stalin-praises-chennai-techie-for-helping-nasa-find-vikram-lander
[email protected] । Dec 3 2019 5:05PM

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तलाश में नासा की मदद करने वाले चेन्नई के इंजीनियर की सराहना की है। स्टालिन ने कहा कि मैं चेन्नई के प्रोग्रामर शनमुगा सुब्रमण्यन को चंद्रमा की सतह की तस्वीरों का इस्तेमाल करके चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगाने के लिए बधाई देता हूं।

चेन्नई। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तलाश में नासा की मदद करने वाले चेन्नई के इंजीनियर की सराहना की है। द्रमुक प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं चेन्नई के प्रोग्रामर शनमुगा सुब्रमण्यन को चंद्रमा की सतह की तस्वीरों का इस्तेमाल करके चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगाने के लिए बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नासा द्वारा इस खोज की पुष्टि और सराहना देखकर खुश हूं और मैं भविष्य के लिए शनमुगा सुब्रमण्यन को शुभकामनाएं देता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: NASA को मिला चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा, साझा की तस्वीर

विक्रम लैंडर की सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कोशिश नाकाम रही थी और लैंडिंग से कुछ मिनट पहले लैंडर का इसरो से सम्पर्क टूट गया था। नासा ने अपने ‘लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर’ (एलआरओ) से ली गई तस्वीर में अंतरिक्ष यान से प्रभावित स्थल को और उस स्थान को दिखाया है जहां मलबा हो सकता है। लैंडर के हिस्से कई किलोमीटर तक लगभग दो दर्जन स्थानों पर बिखरे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: लैंडर से संपर्क खोने के बाद मिले समर्थन पर ISRO ने कहा, हमें प्रेरित करने के लिये शुक्रिया

नासा ने एक बयान में कहा कि उसने स्थल की एक तस्वीर 26 सितम्बर को साझा की और लोगों से उस तस्वीर में लैंडर के मलबे को पहचानने की अपील की। नासा ने कहा कि शनमुगा सुब्रमण्यन ने एलआरओ परियोजना से संपर्क किया और मुख्य दुर्घटनास्थल से लगभग 750 मीटर उत्तर पश्चिम में पहले टुकड़े की पहचान की। नासा ने कहा, ‘‘यह जानकारी मिलने के बाद, एलआरओसी दल ने पहले की और बाद की तस्वीरें मिला कर इसकी पुष्टि की।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़