राफेल सौदे के जरिए मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाया: राहुल

modi-benefited-from-ambani-through-rafale-deal-rahul
[email protected] । Feb 3 2019 10:53AM

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल सौदे पर अपने आरोप दोहराने के लिए मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी के मुताबिक ‘मेरिट’।’’

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर से यह आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल सौदे के जरिए उद्योगपति अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया। राहुल ने मीडिया में आई एक खबर का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया है कि राफेल सौदा अंबानी के रिलायंस ग्रुप के लिए संजीवनी की तरह है। 

इसे भी पढ़ें- ममता बनर्जी रच रहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की साजिश: मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल सौदे पर अपने आरोप दोहराने के लिए मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी के मुताबिक ‘मेरिट’।

गौरतलब है कि राहुल पीएम मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं कि राफेल सौदे में अंबानी को फायदा पहुंचाकर उन्होंने इस उद्योगपति को 30,000 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाने में मदद की। हालांकि, मोदी सरकार राहुल के इन आरोपों को खारिज करती रही है। अंबानी ने भी उनके सारे आरोपों को खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर पर अपना रुख स्पष्ट करें राहुल गांधी: अमित शाह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़