PM मोदी ने ओडिया साहित्यकार रजत कुमार कार के निधन पर दुख जताया

PM modi
Ani

पीएम मोदी ने ओडिया साहित्यकार रजत कुमार कार के निधन पर दुख जताया है।पद्मश्री से सम्मानित कार का रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। परिवार ने बताया कि कार 88 साल के थे और उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां थीं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रख्यात ओडिया साहित्यकार रजत कुमार कार के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह सांस्कृतिक दुनिया के दिग्गज शख्स थे। पद्मश्री से सम्मानित कार का रविवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

इसे भी पढ़ें: सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में हेरोइन ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया

परिवार ने बताया कि कार 88 साल के थे और उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां थीं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डॉ. रजत कुमार कार सांस्कृतिक जगत के दिग्गज शख्स थे। उनके बहुमुखी व्यक्तित्व को उस तरह से देखा जाता था, जिसमें उन्होंने रथ यात्रा का वर्णन किया, विविध विषयों पर लिखा और पाल कला को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़