मोदी सरकार ने देश को खोखला करने में जुटे दीमकों को खत्म किया: राठौड़

modi-government-eliminated-the-termites-engaged-in-hollowing-out-the-country-says-rathore
[email protected] । Feb 4 2019 10:06AM

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से सैनिकों को पूरा सम्मान मिल रहा है और आज भारत उन देशों में गिना जाता है जो दुश्मन को उनके ही घर में घुसकर मुहंतोड़ जवाब देता है।

जयपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि देश में कुछ दीमक देश को अंदर ही अंदर खोखला करने में जुटे थे जिन्हें मोदी सरकार ने खत्म किया है। राठौड़ ने भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह कार्यशाला सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कुछ दीमक देश को अंदर ही अंदर खोखला करने में जुटे थे जिन्हें मोदी सरकार ने खत्म किया है। आज ऐसा देश तैयार हो रहा है जहां सैनिक, महिला एवं युवा सहित सभी को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिसने भी देश की सेवा की है वो आज भारतीय जनता पार्टी से मन से जुड़ा हुआ है। 

वर्ष 2014 में पूर्व सैनिकों की एक बड़ी रैली आयोजित हुई थी, उसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वन रेंक-वन पेंशन’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से सैनिकों को पूरा सम्मान मिल रहा है और आज भारत उन देशों में गिना जाता है जो दुश्मन को उनके ही घर में घुसकर मुहंतोड़ जवाब देता है। राठौड़ ने सैनिक सम्मान अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान तीन मार्च तक चलेगा। इस दौरान सैनिकों के सम्मान में हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी महीने में सैनिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अन्ना की धमकी, मांगे नहीं मानी गई तो लौटा दूंगा अपना पद्म भूषण

सीमा पर तैनात सैनिकों का भाजपा द्वारा सम्मान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि तीन मार्च को ‘राष्ट्रीय शौर्य दिवस‘ के रूप में मनाया जाएगा। देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनजन तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा देश के विकास के साथ..साथ राष्ट्रीय गौरव के लिए भी काम करती है। सैनिक सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय अभियान का अंग है।सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि भाजपा सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान रखती है। जिस देश में देशभक्ति नहीं होती वह देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रत्येक जिले में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़