सेना का महत्व घटाने की कोशिश कर रही मोदी सरकार: दिग्विजय सिंह

Modi government trying to reduce the importance of army: Digvijay Singh
[email protected] । Jun 29 2018 9:44AM

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सितम्बर 2016 का वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

इंदौर। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सितम्बर 2016 का वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ इस साहसिक सैन्य मुहिम का खुद श्रेय लेकर फौज का महत्व घटाने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय ने यहां कहा, "मोदी सरकार इस तरह प्रचार कर रही है, मानो सर्जिकल स्ट्राइक उसने खुद की थी। इस तरह का प्रचार फौज के महत्व को कम करने का प्रयास है।" 

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना की तारीफ करते हुए कहा, "सेना ने जो अच्छा काम (सर्जिकल स्ट्राइक) किया है, उसका श्रेय सेना को ही मिलना चाहिये।" राज्यसभा सांसद ने बगैर तफसील दिये यह दावा भी किया कि कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक की गयी थी। उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक कोई पहली बार नहीं हुई है। संप्रग सरकार के वक्त भी इस तरह की सैन्य मुहिम को अंजाम दिया गया था। लेकिन संप्रग सरकार ने सेना की ऐसी मुहिमों का श्रेय कभी नहीं ​लिया।" 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़