प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा कई राष्ट्रवादी लोगों को प्रेरित किया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा कई राष्ट्रवादी लोगों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्यामजी कृष्ण वर्मा निडर और स्वार्थरहित व्यक्ति थे।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन मुंडा ने कहा- भारत के किसानों का उत्पाद पूरी दुनिया में जायेगा

उन्होंने भारत की आजादी के लिए स्वयं को समर्पित किया और अनेक राष्ट्रवादियों को प्रेरित किया। उनकी जयंती पर भारत उन्हें नमन करता है। राष्ट्र के लिए उनकी कल्पना को साकार करने के लिए हम हमेशा कड़ी मेहनत करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Unlock 5 का तीसरा दिनः कोरोना से उबरने वालों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर कायम

मोदी ने ट्वीट में एक वेबसाइट के बारे में बताया जिससे वर्मा के बारे में और जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त वेबसाइट के मुताबिक वर्मा का जन्म 1857 को हुआ था। उन्होंने लंदन में ‘इंडिया हाउस’ में क्रांतिकारी केंद्र की स्थापना की थी और ‘दी इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ नामक जर्नल में भारत की आजादी की वकालत करते हुए कई लेख लिखे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़