मोदी का राहुल पर हमला, कहा- इनकी चार पीढ़ी ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया

modi-s-attack-on-rahul-said-his-four-generation-made-corruption-a-courtesy
[email protected] । Dec 5 2018 6:12PM

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता आस्कर फर्नांडीज के खिलाफ 2011...12 का कर आकलन दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी।

सुमेरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल हेराल्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा और कहा कि एक 'चायवाले' की हिम्मत से इस मामले में सरकार की उच्चतम न्यायालय में जीत हुई है। मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाया। 

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता आस्कर फर्नांडीज के खिलाफ 2011-12 का कर आकलन दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी। इसकी ओर इशारा करते हुए मोदी ने यहां जनसभा में कहा, ‘‘कल उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार जीत गयी और उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उनकी सारी पुरानी चीजें खोलने का भारत सरकार को हक है। अब मैं देखता हूं, कितना बचके निकलते हो?’’

यह भी पढ़ें: राहुल के फतवे को PM मोदी ने नकारा, कहा- बोलता रहूंगा भारत माता की जय

आगे उन्होंने कहा, ‘‘... क्या कभी किसी ने सोचा था कि ऐसे चार चार पीढ़ी से देश को चलाने वालों को एक चाय वाला... एक चाय वाला उनको अदालत के दरवाजे पर ले गया।’’ मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताते हुए कहा, ‘‘यह ईमानदारी की जीत है। देश के मेहनतकश इंसान की जीत है कि चार पीढ़ी से देश पर राज करने वाले लोगों को कोर्ट के दरवाजे पर जाना पड़ा और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में जमानत पर बाहर निेकले हैं।’’

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी उमा भारती, कहा- राम मंदिर निर्माण पर रहेगा जोर

इसके साथ मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘इनकी चार पीढ़ी ने भ्रष्टाचार को ही अपना शिष्टाचार बना दिया था। इन्होंने, भ्रष्टाचार राजनीति का हिस्सा ही है, ऐसा चरित्र निर्माण कर दिया था। जिस कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया, क्या वह भ्रष्टाचार से लड़ सकती है?’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़