मोदी-शाह से AAP को परहेज, बाकियों को समर्थन देने में भी पूर्ण राज्य के मुद्दे का पेंच

modi-shah-avoids-kejriwal-the-issue-of-full-state-in-support-of-the-rest
अभिनय आकाश । May 10 2019 6:28PM

केजरीवाल ने आतिशी और गौतम गंभीर पर हुए विवाद के बारे में कहा कि वह बहुत पढ़ी-लिखी और इज्जतदार महिला हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका काम विश्वस्तर पर सराहा गया है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। छठे चरण के रण में इस बार दिल्ली की जनता अपना फैसला सुनाने वाली है कि वो किसके साथ है। सभी दलों के प्रत्याशियों ने जनता के सामने अपने वादों-इरादों का पिटारा खोल दिया है। इस बीच दिल्ली की सियासत पल-पल बदल रही है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमले कर रहे हैं। इन सबसे इतर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा नरेंद्र मोदी  और अमित शाह के अलावा अगर केंद्र में किसी की भी सरकार बनती है तो हम उसका समर्थन करेंगे। वो भी उस वादे के साथ कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अगर मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे: अरविंद केजरीवाल

इसके बाद उन्होंने पूर्वी दिल्ली की आप उम्मीदवार आतिशी और गौतम गंभीर पर हुए विवाद के बारे में कहा कि वह बहुत पढ़ी-लिखी और इज्जतदार महिला हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका काम विश्वस्तर पर सराहा गया है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों भाजपा को एक महिला की अचीवमेंट बर्दाश्त नहीं हो रहीं। भाजपा की यही मानसिकता है, यही नहीं आज भी उनके नेता वही बातें कर रहे हैं जो पर्चे में लिखी हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है। हम गौतम गंभीर को नोटिस भेज रहे हैं। हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़