जिनपिंग के स्वागत में मोदी ने 3 भाषाओं में किया ट्वीट
मोदी तमिल भाषा पर बहुत जोर दे रहे हैं जो सितंबर में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान इस भाषा में उनके भाषणों में तथा इस भाषा के बारे में बात करने से साफ जाहिर हुआ।
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने कीआशा जताते हुएअंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा। इससे पहले मोदी ने आज सुबह चिनफिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए अपने चेन्नई पहुंचने की जानकारी देते हुए तीनों भाषाओं में ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई पहुंचा हूं। मैं तमिलनाडु की महान भूमि पर आकर खुश हूं जो अपनी अद्भुत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जानी जाती है।’’
欢迎来印度,习近平主席! pic.twitter.com/ri0MAs6an8
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अगवानी करेगा। इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे, ऐसी आशा है।’’ हाल ही में मोदी तमिल भाषा पर बहुत जोर दे रहे हैं जो सितंबर में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान इस भाषा में उनके भाषणों में तथा इस भाषा के बारे में बात करने से साफ जाहिर हुआ। मोदी ने शुक्रवार को चीन की भाषा मंडारिन में भी ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के साथ अपनी अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले अपने पूर्वी पड़ोसी देश तक संदेश हुंचाने का प्रयास किया।
अन्य न्यूज़