महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, भगवान गणेश के दर्शन किए

modi-visited-lord-ganesha-at-lss-pavilion
[email protected] । Sep 7 2019 12:27PM

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंचे। कोश्यारी और फड़णवीस के अलावा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मोदी के साथ यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे।

मुम्बई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां उपनगर विले पार्ले में भगवान गणेश के दर्शन किए। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने यहां मनाए जा रहे गणेश उत्सव में हिस्सा लिया और लोकमान्य सेवा संघ (एलएसएस) के मंडप में भगवान गणेश के दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मोदी सीधा यहां पहुंचे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंचे। कोश्यारी और फड़णवीस के अलावा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मोदी के साथ यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: चीनी के दामों में होगी बढ़ोतरी, क्या 2020 होगा महंगाई का साल?

प्रधानमंत्री ने एलएसएस के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की एक तस्वीर और एलएसएस की गतिविधियों से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं। मोदी ने एलएसएस परिसर में लोकमान्य की आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण किय। लोकमान्य ने ब्रितानी शासन के खिलाफ जाकर सार्वजनिक तौर पर गणेश उत्सव मनाने की शुरुआत की थी।एलएसएस 96 वर्ष पुराना एक गैर सरकार संगठन है। मोदी यहां मुम्बई और औरंगाबाद में कई समारोहों में हिस्सा लेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़