बिहार विधानसभा का मानसून सत्र तीन अगस्त से होगा शुरू, कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय

Bihar Assembly

कैबिनेट सचिवालय विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि यह सत्र 16वीं बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र हो सकता है, जिसके लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं।

पटना। बिहार के द्विसदनीय राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी। कैबिनेट सचिवालय विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: RJD Vs नीतीश के 15 साल, तेजस्वी ने जनता से मांगी माफी तो NDA ने साधा निशाना 

उन्होंने बताया कि तीन से छह अगस्त तक चलने वाले इस संक्षिप्त सत्र में चार बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए जाएंगे। यह 16वीं बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र हो सकता है, जिसके लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़