नगर निकाय की रिपोर्ट में खुलासा, दिल्ली में डेंगू के 1700 से अधिक मामले दर्ज

more-than-1700-dengue-cases-registered-in-delhi
[email protected] । Dec 3 2019 8:42AM

निकाय अधिकारियों के अनुसार 18 नवंबर तक शहर में डेंगू के कुल 1474 मामले दर्ज हुए थे। अब तक डेंगू के कुल मामलों को मिलाकर यह संख्या 1786 तक पहुंच गई है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक डेंगू के मामलों की कुल संख्या 1700 से अधिक हो गई है।  सोमवार को जारी हुई नगर निकाय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 30 नवंबर तक मलेरिया के मामलों की संख्या 685 तक पहुंच गयी।

इसे भी पढ़ें: चक्रवात बुलबुल के बाद अब डेंगू से पीड़ित बंगाल की जनता, 44 हजार मामले आए सामने

निकाय अधिकारियों के अनुसार इस साल नवंबर माह में डेंगू के 717 नए मामले दर्ज किए गए। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार पूरे वर्ष में अक्टूबर में सबसे अधिक डेंगू के 787 मामले और मलेरिया के 249 मामले दर्ज किए गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़