देश में कोविड-19 टीके की अब तक दी गई 19.32 करोड़ से अधिक खुराक

VACCIN DOSE

देश में कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं।इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में92,73,550 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं।

नयी दिल्ली।देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के 126वें दिन टीके की 13,83,358खुराक दी गईं।

इसे भी पढ़ें: कभी भी चक्रवाती तूफान में बदल सकता है यास, ओडिशा ने कई जिलों को किया अलर्ट

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 18-44 साल आयवुर्ग के 6,63,353 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में92,73,550 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19,32,97,222 खुराक लगायी गयी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़