एक नींबू के लिए हुआ घर में कलेश! सास-ननद ने मिलकर कर दी बहू की गला दबाकर हत्या

lemon
google free license

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नीबू तोड़ने के विवाद में एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने बुधवार को मारपीट की तथा गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नीबू तोड़ने के विवाद में एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने बुधवार को मारपीट की तथा गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। राशिद-तेवतिया ने SRH से छीना मैच, दिल्ली के सामने होगी अय्यर की रणनीति

छौडादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान काजल देवी (28) के तौर पर की गयी है जो चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी है। उन्होंने बताया कि मृतका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी का निशान पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 57 हजार के पार;निफ्टी में भी तेजी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वाली महिला का पति और ससुर प्रदेश के बाहर काम करते हैं और वारदात के समय घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सास और दोनों ननद घर छोड़ फरार हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़