एमपी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 8 लाख किसानों ने बेचा 45 लाख हजार टन धान

Dhan in mp
सुयश भट्ट । Jan 22 2022 2:21PM

इस साल 45 लाख 43 हजार टन धान खरीदी हुई है जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। यह पिछली बार की धान खरीदी से ज्यादा है। जानकारी मिली है कि पिछले साल 37 लाख टन धान खरीदी हुई थी। प्रदेश में 1960 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के हिसाब से धान खरीदी की जाती है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल अधिक मात्रा में धान खरीदी हुई है। प्रदेश ने धान खरीदी में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल 45 लाख 43 हजार टन धान खरीदी हुई है जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। यह पिछली बार की धान खरीदी से ज्यादा है। जानकारी मिली है कि पिछले साल 37 लाख टन धान खरीदी हुई थी। प्रदेश में 1960 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के हिसाब से धान खरीदी की जाती है।

इसे भी पढ़ें:शराब के नशे में 50 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, वीडियो हुआ वायरल 

वहीं इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 8 लाख 33 हजार 865 किसानों ने पंजीयन करवा था। इन किसानों से 45.43 लाख टन धान खरीदी हुई है। बताया जा रहा है कि समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में किसानों को 4 हजार 877 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह पैसे बैंक के जरिए सीधे किसानों के अकाउंट पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में बढ़ते कोरोना के बीच बढ़ रहे है मौत के आकड़े, अब तक 5 मरीजो की हो चुकी है मृत्यु 

आपको बता दें कि प्रदेश मे इस बार 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र मे धान की बोवनी की गई थी। 20 जनवरी तक धान की खरीदी की गई थी। लेकिन इसमें कुछ जिलों में किसानों को राहत दी गई। जहां बारिश की वजह से उपज बेच नहीं पाए थे पंजीयन करवाने के बाद भी उन्हें विशेष अनुमति दी गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़