MP पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 3 चरणों मे होंगे चुनाव

Mp panchayat chunav
सुयश भट्ट । Dec 4 2021 5:25PM

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। पहला चरण में 6 जनवरी 2022, दूसरा 28 जनवरी और तीसरा चरण में 16 फरवरी 2022 को मतदान किया जाएगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। बताया गया है कि चुनाव तीन चरणों में होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। पहला चरण में 6 जनवरी 2022, दूसरा 28 जनवरी और तीसरा चरण में 16 फरवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद काउंटिंग उसी दिन की जाएगी। हालांकि इनके परिणाम अलग-अलग तारीख में घोषित किए जाएंगे।

प्रथम चरण के चुनाव के लिए 13 दिसंबर 2021 से नामांकन पत्र मिलेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। पत्रों की जांच 21 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से होगी। 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 दिसंबर को नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 6 जनवरी 2022 को मतदान होगा।

दूसरा चरण चुनाव के लिए 13 दिसंबर 2021 से नामांकन पत्र मिलेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रहेगी। पत्रों की जांच 21 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से होगी। 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 दिसंबर को नाम वापसी के ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 28 जनवरी 2022 को मतदान होगा।

तीसरा चरण चुनाव के लिए 30 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2022 रहेगी। पत्रों की जांच 7 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से होगी। 10 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अंतिम सूची 10 जनवरी को ही जारी की जाएगी। चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 16 फरवरी 2022 को होगा।

पहले चरण में 9 जिलों में होंगे

दूसरे चरण में 7 जिलों में होंगे

तीसरा चरण में 36 जिलों में होंगे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़