सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा मैं आ रही हूंँ मुझे जलाओ

mp-pragya-thakur-said-i-am-coming-burn-me
दिनेश शुक्ल । Dec 1 2019 11:17AM

दरआसल नाथूराम गोडसे को राष्ट्र भक्त बताने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया था जिसमें विधायक गोवर्धन सिंह दांगी भी पहुँचे थे मीडिया से बात करते हुए उन्होनें जहाँ महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताए जाने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर की निंदा करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर का पुतला ही नहीं अगर वह आई तो उन्हें साक्षात जला भी देगें।

भोपाल। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को राष्ट्र भक्त बनाने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जला देने की बात कही थी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा ठाकुर में ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होनें न सिर्फ विधायक गोवर्धन दांगी को घेरा है बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी घेरते हुए नैना सहानी हत्याकांड और 1984 के सिख दंगों की बात लिखी है।

इसे भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी

 भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इससे पहले ब्यावरा विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के उस वीडियो का भी ट्वीट किया जिसमें वह सांसद को जिंदा जलाने की बात कह रहे है। दरआसल नाथूराम गोडसे को राष्ट्र भक्त बताने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया था जिसमें विधायक गोवर्धन सिंह दांगी भी पहुँचे थे मीडिया से बात करते हुए उन्होनें जहाँ महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताए जाने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर की निंदा करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर का पुतला ही नहीं अगर वह आई तो उन्हें साक्षात जला भी देगें।

इसे भी पढ़ें: इंदौर के एक और पुलिस थाने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत दर्ज

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्यावरा स्थित उनके निवास मुल्तानपुरा आकर उन्हें जला देने की बात लिखी है। प्रज्ञा ठाकुर ने इसके लिए उन्हे समय और तारीख बताते हुए 08 दिसंबर सांय 04 बजे जलाने की चेतावनी दी है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ट्वीट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहा था।

 इसे भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

हालंकि कांग्रेस पार्टी ने विधायक के बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। विधायक दांगी के बयान को लेकर कांग्रेस का कहना है कि वह हिंसा मेंं नहीं आहिंसा में विश्वास रखती है। विधायक दांगी ने इस तरह का बयान क्यों और कैसे दिया इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। जबकि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए अपना ट्वीट किया है। जिसमें सिख दंगों की बात लिखकर उन्होनें राजनीति और भड़का दी है। 1984 में हुए सिख दंगों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी है जिसकी सुनवाई हालही

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़