मुलायम सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती
इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था।
गुड़गांव। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था।
UP CM Yogi Adityanath meets SP leader Mulayam Singh Yadav at his residence. MS Yadav was admitted to hospital yesterday due to high levels of blood sugar. SP Chief Akhilesh Yadav and Pragatisheel Samajwadi Party Chief Shivpal Yadav also present. pic.twitter.com/bOKWeqa6uq
— ANI UP (@ANINewsUP) June 10, 2019
79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ घंटों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। इस संबंध में जानकारी के लिए मेदांता के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
अन्य न्यूज़