मुंबई मेट्रो वन ने ‘व्हाट्सऐप पर ई-टिकट’ शुरू की
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 15 2022 8:00AM
एक विज्ञप्ति में दावा किया कि मुंबई मेट्रो वन मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर ई-टिकट देने वाली दुनिया में पहली एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है।
मुंबई| मुंबई में वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मार्ग पर मेट्रो सेवा का संचालन करने वाली मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने बृहस्पतिवार को ‘व्हाट्सऐप पर ई-टिकट’ सुविधा शुरू की। उसने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि मुंबई मेट्रो वन मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर ई-टिकट देने वाली दुनिया में पहली एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है।
उसने कहा कि यह टिकट काउंटर के जरिए अभी उपलब्ध ‘‘पेपर क्यूआर टिकट’’ का एक विस्तार है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़