भावुक होकर जोशी ने कहा- गठबंधन राजनीति के ब्रॉन्ड एंबेसडर हैं अटलजी
अनुराग गुप्ता । Aug 16 2018 3:23PM
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन राजनीति के ब्रॉन्ड एंबेसडर हैं।
नयी दिल्ली। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी गठबंधन राजनीति के ब्रॉन्ड एंबेसडर हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वाजपेयीजी ने सफलतापूर्वक पांच सालों तक गठबंधन सरकार चलाकर एक नई मिसाल कायम की थी। उसके बाद से ही गठबंधन सरकारें सफल होने लगी।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का संसदीय जीवन साठ साल का रहा हो उसके विराट व्यक्तित्व का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। जोशी ने वाजपेयी के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए कहा कि ऐसे नेता विरले ही होते हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़