मछुआरों के कल्याण के लिए लड़ना मेरी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता: राहुल

my-personal-commitment-to-fight-for-the-welfare-of-fishermen-rahul
[email protected] । Nov 21 2018 8:05PM

उन्होंने कहा, ‘‘अखिल भारतीय फिशरमेन कांग्रेस आप के साथ खड़ी है और आने वाले समय में भी खड़ी रहेगी।’’ गांधी ने कहा, ‘‘मैं देश की बहुमूल्य सेवा के लिए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर बुधवार को कहा कि मछुआरों के कल्याण के लिए लड़ना उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है और उनकी यह प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर मैं भारत के मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अखिल भारतीय फिशरमेन कांग्रेस आप के साथ खड़ी है और आने वाले समय में भी खड़ी रहेगी।’’ गांधी ने कहा, ‘‘मैं देश की बहुमूल्य सेवा के लिए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़