जेठमलानी के निधन पर नरेंद्र मोदी ने कहा- देश ने असाधारण और प्रतिष्ठित शख्स खो दिया

narendra-modi-said-the-country-has-lost-an-extraordinary-and-iconic-person
[email protected] । Sep 8 2019 10:55AM

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी जी के निधन से भारत ने एक असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया।’’

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और एक प्रतिष्ठित शख्स को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया। जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को नयी दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: नहीं बदल सकता पाक, अब राष्ट्रपति कोविंद के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने से किया इनकार

मोदी ने कहा कि जेठमलानी ‘‘हाजिरजवाब, साहसी और किसी भी विषय पर खुद को निडरतापूर्वक अभिव्यक्त करने से न हिचकने वाले व्यक्ति थे।’’ प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी जी के निधन से भारत ने एक असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया।’’

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक बड़े बुद्धिजीवी और देशभक्त को खो दिया है। जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

इसे भी पढ़ें: आश्वस्त होकर बोले डोभाल, 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं अधिकांश कश्मीरी

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। भारत के बेहतरीन बुद्धिजीवी। उनके निधन से भारत ने एक विशिष्ट न्यायविद, एक बड़े बुद्धिजीवी और एक देशभक्त को खो दिया जो अंतिम सांस तक सक्रिय रहे।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़