सशस्त्र बलों की सेवाओं के लिए उनका ऋणी है देश: ममता बनर्जी

nation-indebted-to-armed-forces-for-their-service-says-mamata-banerjee
[email protected] । Dec 7 2018 12:00PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सेवाओं के लिए देश उनका ऋणी है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सेवाओं के लिए देश उनका ऋणी है। सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर अपने ट्विटर पोस्ट में बनर्जी ने तीनों सशस्त्र बलों के कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: देश में बनाए रखें धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना, ममता बोलीं- आज शांति दिवस मनाते हैं

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘आज सशस्त्र बल झंडा दिवस है। भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा दे रहे सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। देश उनकी सेवा के लिए उनका ऋणी है। भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए हमें अपना काम जारी रखना चाहिए।’ सशस्त्र बल झंडा दिवस सात दिसंबर 1949 से मनाया जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़