नवीन पटनायक ने PM मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 23 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्यौता बुधवार को दिया।
भुवनेश्वर। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के जीतने का विश्वास जताते हुए पार्टी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 23 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्यौता बुधवार को दिया। इस तटीय राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरणों में हो रहे हैं। बालासोर संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा कि पहले तीन चरणों में उनकी पार्टी को पर्याप्त वोट मिले हैं जिससे वह राज्य में अगली सरकार बना सकेंगे। इस संसदीय सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: दूसरे चरण में भी हार के डर से EVM तोड़ने लगी है भाजपा: नवीन पटनायक
उन्होंने कहा कि कल (मंगलवार को) प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद सरकार के सत्ता से हटने के बाद वह ओडिशा का दौरा करेंगे। बीजद को पहले तीन चरणों में बहुमत मिल चुका है। मैं मोदी जी को बीजद सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए विनम्रता से आग्रह करता हूं।
ବ୍ୟାସକବି ଫକୀରମୋହନଙ୍କ ମାଟି ବାଲେଶ୍ଵରରେ ନିର୍ବାଚନୀ ଶୋଭାଯାତ୍ରାରେ ଲୋକମାନଙ୍କ ଏତେମାତ୍ରାରେ ସମର୍ଥନ ଆମ ପ୍ରତି ଓଡ଼ିଶାବାସୀଙ୍କ ବିଶ୍ୱାସର ପ୍ରତୀକ। ଏଠାରେ ମେଡିକାଲ କଲେଜ କରାଇ ନଦେବା ପାଇଁ ଚକ୍ରାନ୍ତ କରିଥିବା ବିଜେପି ନେତାଙ୍କୁ ଆପଣମାନେ ଉଚିତ ଜବାବ ଦିଅନ୍ତୁ। #VoteForBJDTwice pic.twitter.com/dngZovJ9HL
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) April 24, 2019
अन्य न्यूज़