नौसेना के डीएसआरवी ने पनडुब्बी से कर्मियों को निकालने का अभ्यास किया

navy-s-dsrv-exercised-the-removal-of-personnel-from-the-submarine
[email protected] । Jun 6 2019 5:13PM

यह कौशल भारतीय नौसेना ने नया - नया हासिल किया है। अधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और हिंद महासागर क्षेत्र में पनडुब्बी रेस्क्यू मुहैया करने वाले के तौर पर नौसेना का मार्ग प्रशस्त करेगा।

नयी दिल्ली। नौसेना ने विशाखापत्तनम में एक ‘डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल’ (डीएसआरवी) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया और एक पनडुब्बी से कर्मियों को निकालने का अभ्यास भी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास दो जून को किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीएसआरवी के जरिए आईएनएस सिंधुध्वज से कर्मियों को निकाला गया। इस तरह से पूर्वी तट का प्रशिक्षण चरण संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन के नेता को यौन अपराध के आरोप में किया गिरफ्तार

यह कौशल भारतीय नौसेना ने नया - नया हासिल किया है। अधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और हिंद महासागर क्षेत्र में पनडुब्बी रेस्क्यू मुहैया करने वाले के तौर पर नौसेना का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Capital of Crime: बेटी को छेड़ने से रोका तो बदमाशों ने पिता को काट डाला!

गौरतलब है कि डीएसआरवी का उपयोग समुद्री सतह पर गिर चुकी पनडुब्बियों से कर्मियों को निकालने में किया जाता है। समुद्र की सतह पर केबल बिछाने सहित अन्यकार्यों में भी इसका उपयोग किया जाता है। नौसेना ने पिछले साल प्रथम डीएसआरवी को सेवा में उतारा था। डीएसआरवी को शामिल कर नौसेना दुनिया की कुछ चुनिंदा नौसेनाओं में शामिल हो गई जिनके पास यह क्षमता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़