मिजोरम में NCP आजमाएगी अपना भाग्य, 5 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

ncp-to-contest-five-seats-in-mizoram-assembly-election
[email protected] । Oct 18 2018 4:37PM

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 40 सीटों में से पांच पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं।

आइजोल। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 40 सीटों में से पांच पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं। एनसीपी मिजोरम राज्य इकाई के अध्यक्ष लालम्पुइया छांगटे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पार्टी हछेक, डंपा, ममित, आइजोल पूर्वी-1 और आइजोल पश्चिमी-1 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।

एनसीपी मुख्यालय से इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी लेने छांगटे सोमवार को दिल्ली जाएंगे, जिसके बाद उन नामों की घोषणा की जाएगी। छांगटे ने बताया कि एनसीपी के पास कम-से-कम हछेक और ममित सीट जीतने का मौका है क्योंकि इन सीटों पर पार्टी का पिछला प्रदर्शन अच्छा रहा था। एनसीपी ने 2003 से मिजोरम में चुनाव लड़ना शुरू किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़