पुडुचेरी में एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल में कांग्रेस को निराशा

Puducherry
अंकित सिंह । Apr 29 2021 9:13PM

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को 20 से 24 सीटें जबकि यूपीए को 6-10 सीटें और अन्य के खाते में 1 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में  एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 19-23 सीटें जीत सकती है। यूपीए के खाते में 6 से 10 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 1 से 2 सीटें ही जाएंगी। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को 20 से 24 सीटें जबकि यूपीए को 6-10 सीटें और अन्य के खाते में 1 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है।

रिपब्लिक सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 11 से 13 जबकि एनडीए के खाते में 16 से 20 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि पुडुचेरी में यूपीए की सरकार थी और नारायणसामी मुख्यमंत्री थे। हालांकि विधानसभा भंग होने के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लागू था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़