मकर संक्रांति पर बिहार में NDA नेता दही-चूड़ा भोज में हुए शामिल

nda-leader-in-bihar-on-makar-sankranti-included-in-curd-and-chapatis-banquet
[email protected] । Jan 15 2019 8:48AM

नीतीश सबसे पहले जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर आयोजित दही चूड़ा के भोज में शामिल हुए। वहां उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।

पटना। बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को जदयू, भाजपा और लोजपा के नेता दही - चूड़ा भोज में शामिल हुए। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनायें भी दी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कार्यालय और भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा के भोज में मुख्यमंत्री शामिल हुये। नीतीश सबसे पहले जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर आयोजित दही चूड़ा के भोज में शामिल हुए। वहां उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। 

लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही चूड़ा के भोज में राज्यपाल लाल जी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग के अन्य नेता शामिल हुये। लोजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने वहां मुख्यमंत्री को गले लगाकर मकर संक्रांति की बधाई दी। वहां सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा सांसद चिराग पासवान सहित राजग के कई अन्य नेता मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: सरकार गिराने के संबंध में कांग्रेस-JD(S) के आरोप में कोई सचाई नहीं: येदियुरप्पा

भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर भी आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री सम्मिलित हुये। रजनीश ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बूके भेंटकर अभिनन्दन किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़