महाराष्ट्र में राजग 48 में से 45 सीटें जीतेगी: राव साहेब दानवे

nda-will-win-45-out-of-48-seats-in-maharashtra-rao-saheb-danwe

दानवे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने 2014 में साथ मिलकर 42 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उनके खाते में 45 सीटें आएंगी। हम 2014 में जीती कोई सीट नहीं गंवाएंगे।

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत राजग को प्रदेश की 48 में से 45 सीटों पर जीत मिलेगी। गौरतलब है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 2014 के लोकसभा चुनाव में 48 में से 42 सीटें मिली थीं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सूखे की हालत 1972 से भी खराब: शरद पवार

दानवे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने 2014 में साथ मिलकर 42 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उनके खाते में 45 सीटें आएंगी। हम 2014 में जीती कोई सीट नहीं गंवाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह सच्चाई मान लेनी चाहिए। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती 23 मई को होनी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़