फिर बोले शिवराज- नेहरू अपराधी थे, मोदी-शाह की करता हूं पूजा

nehru-was-a-criminal-shivraj-singh-chouhan-slams
दिनेश शुक्ल । Aug 12 2019 12:39PM

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपराधी और क्रिमिनल बताने वाले अपने बयान को सही ठहराया वही शिवराज सिंह चौहान ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहां कहा कि नेहरू जी की गलती सुधारी गई है। अब मैं मोदी अमित शाह जी की पूजा करता हूं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अपराधी कहा है। इससे पहले उन्होंने उड़ीसा में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू क्रिमिनल थे। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं देश के सभी महापुरुषों का सम्मान करता हूं लेकिन मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र के साथ जो अपराध करता है वो सबसे बड़ा अपराध है। मैं तथ्यों के साथ बात करता हूं। अपराध हुआ है नेहरू जी से। 

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटाने पर बोले शिवराज, सही अर्थों में आज जम्मू-कश्मीर को आजादी मिली है

जबकि कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शेख अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शेख अब्दुल्ला से नेहरू जी का इतना प्रेम क्यों था मैं नही जानता। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने शेख अब्दुल्ला के कहने पर जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने कश्मीर में धारा 370 के लिए शेख अब्दुल्ला के परिवार को दोषी ठहराया उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 लागू करना अपराध था। घाटी खून से रंगती रही। शेख अब्दुल्ला का परिवार फलता फूलता रहा। यही कारण है कि कश्मीर को मुख्य धारा से अलग किया गया।

इसे भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा के बहाने मध्य प्रदेश भाजपा में गुटबाजी, निशाने पर पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान

 

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को एक बार फिर अपराधी कहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एक और अपराध किया पंडित जी ने तब किया जब भारतीय फौज लाहौर में खदेड़ रही थी तो युद्ध विराम कर दिया गया। आंतरिक मामले को अंतरराष्ट्रीय मामला बना दिया गया। एक तिहाई कश्मीर का हिस्सा आज अगर हमारा नही है तो पंडित जी की गलती के कारण हुआ। जहां पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपराधी और क्रिमिनल बताने वाले अपने बयान को सही ठहराया वही शिवराज सिंह चौहान ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहां कहा कि नेहरू जी की गलती सुधारी गई है। अब मैं मोदी अमित शाह जी की पूजा करता हूं।

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़