नेपाल के आर्मी चीफ ने लगवाई Made in India कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Nepal
अभिनय आकाश । Mar 2 2021 5:09PM

भारत निर्मित वैक्सीन की मांग भी पूरी दुनिया में हो रही है। अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल के सेना प्रमुख पूर्ण चंद्र थापा ने भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन की टीके का पहला डोज लिया। इसी के साथ ही खबर आई कि नेपाल सात मार्च से 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी में है।

मेड इन इंडिया वैक्सीन की चर्चा देश-दुनिया में है। देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान अपने दूसरे चरण में है। भारत में कोरोना के मामलों को लेकर गिरावट भी आ रही है। भारत में 16 जनवरी को भारत के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद 27 फरवरी से दूसरी डोज लगाने की शुरुआत भी हो गई। वहीं भारत निर्मित वैक्सीन की मांग भी पूरी दुनिया में हो रही है। अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल के सेना प्रमुख पूर्ण चंद्र थापा ने भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन की टीके का पहला डोज लिया। इसी के साथ ही खबर आई कि नेपाल सात मार्च से 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी में है। साथ ही भारत से टीके की 20 लाख खुराक खरीदने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन की आपूर्ति के लिए नेपाल ने भारत से लगाई मदद की गुहार

 अब तक कुल 430000 को वैक्सीन दी जा चुकी 

नेपाल में 27 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। नेपाल अब तक कुल 430000 अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मेडिकल सुविधाओं के सहायक कर्मचारी, महिला सामुदायिक हेल्थ वालंटियर्स, सुरक्षाकर्मी, साफ-सफाई कार्यकर्ता, बुजुर्ग और कैदियों को वैक्सीन दी जा चुकी है।  

भारत ने दी 10 लाख डोज

भारत की तरफ से नेपाल को कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज दी गई है। भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने कहा कि भारत सरकार ने हमें कोरोना वैक्सीन की 1 मिलियन डोज दिया है, जिसके लिए हम भारत सरकार के आभारी है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़