अधिकत्तर राज्यों में घटे कोविड-19 के नए मामले, देखें आपके राज्य का क्या है हाल

Corona
प्रतिरूप फोटो

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,23,546 हो गई। वहीं, 1,647 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,85,137 हो गई।

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ था लेकिन अब संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा सकती है। इसी गिरावट को दर्शाते हुए केंद्र सरकार ने हिन्दुस्तान का एक नक्शा साझा किया है। इस नक्शे में बताया गया है कि किस राज्य में संक्रमण दर कितनी है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में सबसे पहले आया कोरोना का डेल्टा स्वरूप अब 80 देशों में पाया गया! 

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नक्शे के मुताबिक देश में राष्ट्रीय औसतन नए मामलों में वृद्धि -5.05 फीसदी है। कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो नक्शे से साफ पता चलता है कि कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आ चुकी है। MyGovIndia के ट्विटर हैंडल से कोरोना वायरस में गिरावट वाला नक्शा साझा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि COVID-19 को हराने की भारत की कोशिशें अब रंगों में दिखाई देने लगे हैं! यहां राज्यवार आंकड़े दिए गए हैं जो औसत दैनिक नए मामलों में गिरावट दिखा रहे हैं।

नक्शे के मुताबिक पिछले सात दिनों में लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में नए मामले बढ़े हैं। जिसमें 10-20 फीसदी औसत वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और केरल में नए मामलों में औसतन 0-10 फीसदी की वृद्धि दिखाई गई है। जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत शेष बचे हुए राज्यों में नकारात्मक औसत वृद्धि सामने आई है। महज सिक्किम ही एकलौता राज्य है, जहां पर औसतन 20 फीसदी से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल और LG बैजल ने कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने की कार्ययोजना पर चर्चा की 

नक्शे में राज्यों की स्थिति को दर्शाने के चार रंगों का सहारा लिया गया है। हरा रंग (नकारात्मक वद्धि), पीला रंग (0-10 फीसदी), संतरा रंग (10-20 फीसदी) और लाल रंग (20 फीसदी से ज्यादा) से दर्शाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,23,546 हो गई। वहीं, 1,647 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,85,137 हो गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़