निर्भया कोष से मानव तस्करी रोधी शाखा और महिला सहायता केंद्र की स्थापना होगी : ईरानी

nirbhaya-fund-to-set-up-anti-trafficking-branch-and-women-s-support-center-irani
[email protected] । Nov 2 2019 4:39PM

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना एवं उनमें सुरक्षा के भाव को बढ़ाना है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘निर्भया कोष सभी पुलिस थानों में महिला सहायता केंद्र और देश के प्रत्येक जिले में मानव तस्करी निरोधी शाखा की स्थापना में मदद करेगा।

नयी दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को बताया कि निर्भया कोष की मदद से सभी जिलों में मानव तस्करी निरोधी शाखा और प्रत्येक पुलिस थाने में महिला सहायता केंद्र की स्थापना की जाएगी। निर्भया कोष की स्थापना 2013 में की गई थी। यह कदम 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए नृशंस सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उठाया गया था। इसका मकसद महिला सुरक्षा के लिए सरकारी और गैर सरकारी संगठनों की पहल का समर्थन करना था।

इसे भी पढ़ें: गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही आयुष्मान भारत योजना: आनंदीबेन पटेल

ईरानी ने यह घोषणा ट्विटर के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना एवं उनमें सुरक्षा के भाव को बढ़ाना है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘निर्भया कोष सभी पुलिस थानों में महिला सहायता केंद्र और देश के प्रत्येक जिले में मानव तस्करी निरोधी शाखा की स्थापना में मदद करेगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व् में अंतरविभागीय सहयोग और प्रभावी शासन का उदाहरण है।’’

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने लोगों से लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आह्वान किया

ईरानी ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘मैं गृहमंत्री अमित शाह जी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने त्वरित हस्तक्षेप और प्रभावी अमल सुनिश्चित कर अपनी तरह की इस पहली पहल को निर्भया कोष के जरिये लागू करवाया। यह महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़