हरियाणा कांग्रेस में कोई विवाद नहीं, सभी को विचार व्यक्त करने का अधिकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Bhupinder Singh Hooda
अंकित सिंह । Jul 15 2021 4:39PM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस में कोई भी विवाद नहीं है। सभी विधायकों को मिलने और विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। आपको बता दें कि ऐसी खबरें थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा से खफा हैं।

पंजाब और राजस्थान की तरह ही हरियाणा कांग्रेस में भी लगातार विवाद की खबरें आ रही हैं। इन सबके बीच हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस में कोई भी विवाद नहीं है। सभी विधायकों को मिलने और विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। आपको बता दें कि ऐसी खबरें थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा से खफा हैं।

इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के 19 विधायकों ने प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक विधायकों ने हुड्डा को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। यह सभी विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खास माने जाते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक प्रभारी से मिलने वाले ज्यादातर विधायकों ने कहा कि अगर कांग्रेस को हरियाणा में सत्ता में आना है तो इसके लिए एक मजबूत नेता की जरूरत है और वह नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इसे महल अफवाहें बताया गया। 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के किसान नेता चढूनी को एक सप्ताह के लिए निलंबित किया

उधर आलाकमान भी साफ कर चुका है कि कुमारी शैलजा अपना कार्यकाल को पूरा करेंगी। आलाकमान पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से पहले हरियाणा में किसी परिवर्तन को लेकर तैयार नहीं है। हरियाणा में फिलहाल 2024 में चुनाव होने है। महंगाई को लेकर हुड्डा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के सस्ते होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। महंगाई नियंत्रण से बाहर हो रही है, गरीब और मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़