किसी भी अवैध प्रवासी को भारत में नहीं रहने दिया जायेगा: अमित शाह

no-illegal-immigrants-will-be-allowed-to-stay-in-india-amit-shah
[email protected] । Sep 8 2019 4:48PM

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विभिन्न लोगों ने एनआरसी पर कई तरह के सवाल उठाये। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार किसी भी अवैध प्रवासी को देश में रहने की अनुमति नहीं देगी। यह हमारी प्रतिबद्धता है।’’

गुवाहाटी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देश में किसी भी ‘‘अवैध प्रवासी’’ को रहने की अनुमति नहीं दी जायेगी और असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की कवायद ‘‘समयबद्ध तरीके’’ से पूरी की गई। शाह पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के अध्यक्ष भी है। वह यहां एनईसी के 68वें पूर्ण सत्र के उद्घाटन संबोधन में आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि दी

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘विभिन्न लोगों ने एनआरसी पर कई तरह के सवाल उठाये। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार किसी भी अवैध प्रवासी को देश में रहने की अनुमति नहीं देगी। यह हमारी प्रतिबद्धता है।’’ हाल में एनआरसी की सूची जारी होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: NRC की आड़ में जनता को बरगला रही है मोदी सरकार: दिग्विजय सिंह

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक को केन्द्रीय मंत्री और एनईसी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।

एनआरसी राज्य समन्वयक कार्यालय ने 31 अगस्त को कहा था कि एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़