जर्मनी में गोलीबारी में कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ
![](https://images.prabhasakshi.com/2016/7/2016_7$largeimg23_Jul_2016_142903413.jpg)
जर्मनी में म्यूनिख के एक व्यस्त मॉल में हुए हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ। इस हमले में नौ लोग मारे गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
जर्मनी में म्यूनिख के एक व्यस्त मॉल में हुए हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ। इस हमले में नौ लोग मारे गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने जर्मनी में हमारे राजदूत गुरजीत सिंह से बात की है। उन्होंने मुझे सूचित किया कि म्यूनिख में हुए हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ।’’ एक किशोर जर्मन-ईरानी बंदूकधारी ने शुक्रवार को मॉल में गोलीबारी करके नौ लोगों की हत्या कर दी थी और इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
बंदूकधारी हमलावर ने शुक्रवार शाम पहले मैकडॉनल्ड के एक रेस्तरां में गोलीबारी की और फिर उसने सड़क पर गोलियां चलाईं। इसके बाद उसने ओलंपिया मॉल में हमला किया। इस हमले में नौ लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए। म्यूनिख में भारत के वाणिज्य दूतावास ने म्यूनिख में भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे बाहर जाने से बचे। वाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है जिस पर फोन करके भारतीय नागरिकों की सलामती के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अन्य न्यूज़