- |
- |
मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: गिरिराज सिंह
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 12, 2021 08:41
- Like

सोमवार तक दस राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है।
नयी दिल्ली। केंद्र ने सोमवार को राज्यों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को कहा क्योंकि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा, 11 जनवरी 2021 तक देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार तक दस राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने संवाददातओं से कहा कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों से केवल आम धारणा के आधार पर मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को भी कहा है। सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों को मारे जाने की कार्रवाई जारी है। साथ ही कहा कि देश में बर्ड फ्लू के लिए निवारक टीका उपलब्ध है। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक पांच राज्यों में कुक्कुट उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है, जिनमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। सिंह ने कहा, देशभर में एक गैर-जरूरी घबराहट की स्थिति पैदा की गई जिससे ना केवल कुक्कुट उद्योग से जुडे लोग बल्कि उपभोक्ता भी प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर शहर के बाहर से लाए गए प्रसंस्कृत और पैक किए गए चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिसके मद्देनजर सिंह की टिप्पणी सामने आई है। दिल्ली सरकार द्वारा गाजीपुर मुर्गा मंडी बंद किए जाने को लेकर चिंता जताते हुए पशुपालन मंत्री ने कहा, अगर कोई तकनीकी अथवा वैज्ञानिक कारण हो, तभी इस तरह के निर्णय लिए जाने चाहिए।Bird Flu spreads among wild birds through migratory birds. Ministry had issued advisory for all states on Oct 22, 2019. Had the advice been paid heed to, there would've been no need to close Ghazipur Mandi (Delhi): Giriraj Singh, Fisheries, Animal Husbandry & Dairying Minister pic.twitter.com/DYW8jBn6bK
— ANI (@ANI) January 11, 2021
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब तक 41 जिलों में 1500 पक्षियों की मौत, 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
इससे ना केवल कुक्कुट किसान बल्कि मक्का उत्पादक किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध किया गया है। मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों को भी इसी तरह के पत्र भेजकर वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रतिबंध संबंधी निर्णय लेने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत चार अन्य राज्यों में भी कुक्कुट उत्पादों की बिक्री एवं परिवहन पर रोक की आवश्यकता नहीं थी। गिरीराज सिंह ने कहा कि पिछले तीन दिन में ही मक्का के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है जोकि 1800 रुपये क्विंटल से गिरकर 1200 रुपये क्विंटल पर आ गए हैं। इससे पहले दिन में केंद्र सरकार ने कहा कि अब तक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही राज्यों को जलाशयों, जीवित पक्षियों के बाजार, मुर्गी पालन केंद्रों और चिड़ियाघरों के आसपास निगरानी बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया है।
मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते भोपाल-इंदौर में 8 मार्च से लग सकता है रात्रि कर्फ्यू
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 6, 2021 00:01
- Like

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में लंदन वैरिएंट से प्रभावित 6 मरीज मिले हैं। लंदन वैरिएंट का संक्रमण अधिक घातक है। इसकी संक्रामक क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक है। इंदौर में पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 151 प्रकरण बढ़े हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
इसे भी पढ़ें: शहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Related Topics
रात्रि कर्फ्यू कोरोना संक्रमण इंदौर भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देश लंदन वैरियंट कोरोना एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Night Curfew Corona Transition Indore Bhopal Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Directions London Variant Corona MP News Hindi MP Newsशहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 5, 2021 23:48
- Like

छोटी उम्र में उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये हैं। उनके परिवार की पूरी देखरेख की जायेगी। शहीद द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमें स्वर्गीय द्विवेदी के जाने का दुःख है, तो उनकी शहादत पर गर्व भी है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
दंतेवाड़ा में कल IED ब्लास्ट में शहीद हुए रीवा के जवान श्री लक्ष्मीकान्त द्विवेदी जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2021
वे चले गये, लेकिन हमारी स्मृतियों में हमेशा अमर रहेंगे। हम उनको वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनका परिवार अकेला नहीं है। पूरा मध्यप्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 5, 2021 23:32
- Like

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती के साथ काम करता है, जिसके कारण हम हर चुनाव जीतते हैं। यही कारण है कि आज एक सामान्य कार्यकर्ता पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री पद पर है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजातीय विभाग हुआ
इसे भी पढ़ें: रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें: देश में इंदौर नगर निगम का काम नम्बर वन, भोपाल तीसरे स्थान पर

