- |
- |
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली से वार्ता की
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- सितंबर 10, 2020 19:37
- Like

समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्ली ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्ली ने कहा कि फ्रांस की वैश्विक सैन्य आपूर्ति श्रृंखला के साथ भारतीय रक्षा उद्योग को एकीकृत करने के लिए फ्रांस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को वार्ता की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ता दोनों देशों के बीच समग्र सामरिक संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी। इससे पूर्व दिन में पार्ली अंबाला वायुसेना अड्डे पर हुए एक समारोह में शामिल हुई थी जहां पांच राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्ली ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्ली ने कहा कि फ्रांस की वैश्विक सैन्य आपूर्ति श्रृंखला के साथ भारतीय रक्षा उद्योग को एकीकृत करने के लिए फ्रांस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों देश रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। इससे करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये की लागत से ऐसे 36 विमानों की खरीद के लिए अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।#WATCH Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval and Minister of the Armed Forces of France, Florence Parly meet at Hyderabad House.
Minister Florence Parly was the chief guest for Rafale induction ceremony held earlier today at Air Force Station, Ambala. pic.twitter.com/MwobTqm41q— ANI (@ANI) September 10, 2020

