उत्तराखंड: सुमना हिमस्खलन हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

avalanche

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना हिमस्खलन स्थल से बुधवार को एक और शव बरामद हुआ, जिसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना हिमस्खलन स्थल से बुधवार को एक और शव बरामद हुआ, जिसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने यहां बताया कि इस शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: आठवें चरण में 35 सीटों पर चुनाव, 283 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

शुक्रवार को सुमना के पास हिमनद टूटने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो कैंप इसकी चपेट में आ गए थे जिससे वहां काम कर रहे मजदूर बर्फ में दबकर लापता हो गए थे जिनकी खोजबीन के लिए सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। रविवार तक हिमस्खलन वाली जगह से 15 शव बरामद हुए थे। ये सभी मृतक झारखंड के रहने वाले थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़