ओडिशा विधानसभा में मीडिया पर प्रतिबंध का विरोध, हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित

odisha-assembly-adjourned-after-protests-over-speakers-media-ban
[email protected] । Feb 15 2020 4:53PM

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रा द्वारा मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर शनिवार को सदन में हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। अध्यक्ष द्वारा मांगों पर ध्यान नहीं दिये जाने से सदन में हंगामा जारी रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रा द्वारा मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर शनिवार को सदन में हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। सुबह 10.30 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, सदन में सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे अपने आदेश पर पुनर्विचार करें और मीडिया को सदन में होने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट करने दें।

इसे भी पढ़ें: शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक होता है राजा: नवीन पटनायक

अध्यक्ष द्वारा मांगों पर ध्यान नहीं दिये जाने से सदन में हंगामा जारी रहा, जिससे सदन की कार्यवाही को पहले पूर्वाह्न 11.30 बजे तक, फिर बाद में शाम तीन बजे तक स्थगित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष पात्रा ने शुक्रवार को एक फैसले में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों को निर्देश दिया था कि वे सदन के अंदर हंगामे की रिपोर्ट न करें और विरोध कर रहे सदस्यों के नाम का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया। अध्यक्ष के इस फैसले की भाजपा और कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में बोले स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली सहित चार राज्यों में नहीं मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ

भाजपा के सदन में नेता प्रतिपक्ष प्रदीप कुमार नाइक ने कहा कि विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अध्यक्ष का फैसला ‘‘नुकसानदेह’’ है और उन्होंने इस फैसले को तत्काल वापस लिये जाने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एस सलूजा ने कहा, ‘‘ लोकतंत्रिक व्यवस्था में विधानसभा अध्यक्ष का यह फैसला स्वीकार्य नहीं है। अगर विधायक विधानसभा में विरोध नहीं करेंगे तो कहां करेंगे? विधानसभा में विरोध विधायकों का लोकतांत्रिक अधिकार है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़