ओडिशा सीएम ने पत्र लिखकर गृह मंत्री से बिजली आपूर्ति की बहाली में मदद का किया आग्रह

odisha-cm-wrote-a-letter-and-requested-the-home-minister-to-help-in-supply-of-electricity

पटनायक ने लिखा है कि बिजली प्रतिष्ठानों और ढांचों की मरम्मत के लिए मौजूदा नियमों के अनुसार 11 केवी स्तर तक के कंडक्टर्स, खंभों और ट्रांसफार्मर के लिए सहायता राशि दी जाती है। स्वीकार्य चीजों के लिए सहायता का स्तर भी बहुत कम है।

भुवनेश्वर। चक्रवात फोनी से प्रभावित पुरी जिले में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर केंद्रीय सहायता के कुछ नियमों में छूट देने की मांग की है। पटनायक ने कहा कि पुरी और अन्य तटीय जिलों में बिजली आपूर्ति से जुड़े ढांचे चक्रवात की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस चक्रवात की वजह से 64 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘ चक्रवात फोनी की वजह से बुरी तरह प्रभावित बिजली ढाचों की मरम्मत के लिए वास्तविक राशि मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के नियमों में ढील देने का आग्रह किया जाता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: नवीन पटनायक की मांग, ओडिशा को मिले विशेष राज्य का दर्जा

पटनायक ने लिखा है कि बिजली प्रतिष्ठानों और ढांचों की मरम्मत के लिए मौजूदा नियमों के अनुसार 11 केवी स्तर तक के कंडक्टर्स, खंभों और ट्रांसफार्मर के लिए सहायता राशि दी जाती है। स्वीकार्य चीजों के लिए सहायता का स्तर भी बहुत कम है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़